सैदपुर : नरायणपुर ककरही में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

सैदपुर : नरायणपुर ककरही में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

सैदपुर । नरायणपुर ककरही गांव में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर  भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को 22 वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

rajeshswari

मुख्य पुजारी श्री गंगा पांडे की देखरेख में भगवान परशुराम की दिव्य मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण व आरती का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अनुपम माहौल रहा।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में जयप्रकाश पांडे, डॉ. इंद्रजीत पांडे, राजेश पांडे, राजकुमार पांडे, दिनेश पांडे, राकेश पांडे, ललित मोहन पांडे, अच्छेलाल पांडे, बब्बू पांडे, मदन पांडे, अमर मिश्रा, सतीश मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राम जी यादव, चित्र यादव, धनंजय ओझा, मनोज सिंह, अशोक पांडे, रामायण पांडे, वरुण मिश्रा, शुभम पांडे, शिवम पांडे, आयुष मिश्रा, कुंदन पांडे आदि श्रद्धालुओं ने पूजा में हिस्सा लिया और भगवान परशुराम जी की जयकार लगाई।

इस जन्मोत्सव के माध्यम से गांववासियों ने न केवल अपनी सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखा, बल्कि भगवान परशुराम जी के आदर्शों, धर्म, न्याय और साहस को अपनाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और आगामी वर्षों में इस परंपरा को और भी भव्य रूप देने की बात कही।

इसे भी पढ़े   योगी राज में पुलिस एनकाउंटर:6 साल में 181,असद-गुलाम के साथ आंकड़ा 183 पर पहुंचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *