फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:10 लाख रुपए मांग रहे थे ससुराली

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:10 लाख रुपए मांग रहे थे ससुराली

किरावली। किरावली में थाना मलपुरा में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना आगरा-ग्वालियर रोड के जेके एनक्लेव कॉलोनी की है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

rajeshswari

9 मई हो हुआ था विवाह
थाना सैया क्षेत्र के सौंरा निवासी भीकम सिंह ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री राधा का विवाह 9 मई 2022 को की थी। झांसी के थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा ग्वालियर रोड स्थित हरलाल रोड पर जेके एनक्लेव कॉलोनी के अलखराम के बेटे सौरभ के साथ उसकी शादी हुई थी।

अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे ससुराली
भीकम सिंह ने बताया कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उन्होंने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। ₹4 लाख की नकदी के साथ साथ, सोने और चांदी के आभूषण और गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली परेशान करते थे।

भीकम सिंह ने बताया कि बेटी के विवाह को अभी 5 माह ही हुए थे। ससुराली लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। एक बार समाज के लोगों की पंचायत भी हुई। उन्हें काफी समझाया गया। इसके बावजूद बात नहीं बनी। उन्हें पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई कि बेटी की मौत हो गई है। पिता ने आरोप लगाया कि फांसी के फंदे पर लटकाकर बेटी की हत्या कर दी गई। ससुराली 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि,पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए Alia Bhatt ने भरी उड़ान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *