दिल्ली से पकड़ा गया कोकीन तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड

दिल्ली से पकड़ा गया कोकीन तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड

देहरादून (जनवार्ता)। ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली के मालवीय नगर से कोबरा गैंग के कथित सरगना जॉन उर्फ जोसेफ को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की कड़ी उस समय जुड़ी जब राजपुर क्षेत्र से 11.77 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार जावेद आलम ने पूछताछ में जॉन का नाम बताया।

rajeshswari


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र में कोकीन की सप्लाई कर रहा था। उसके निशाने पर हाई-प्रोफाइल पार्टियां और छात्र-छात्राएं रहते थे। आरोपी आइवरी कोस्ट का निवासी है और उसका वीजा व पासपोर्ट दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो चुका था। पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रीय हिन्दू दल  ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *