मोदी कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को दी मंजूरी

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने आज बीएसएनएल (BSNL) के लिए रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी। कैबिनेट की बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1.64 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया गया है।. पहला पैकेज 2019 में दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल और भारत ब्रॉडबैंक नेटवर्क लिमिटेड के विलय को मंजूरी दी गई है।

rajeshswari

साथ ही वैष्णव ने बताया कि दूसरे फैसले के तहत गांवों में कनेक्टिविटी के लिए आज 26316 करोड़ के पैकेज की कैबिनेट ने मंजूरी दी। जिन गांव में 2जी है उन्हें 4जी सर्विस मिले उसके लिए मंजूरी दी गई है। बॉर्डर एरिया के लिए भी आदेश दिया है। बॉर्डर एरिया में पूर्वी लद्दाख भी शामिल होगा जहां 4जी लाया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कम्युनिकेशन मंत्रालय बताएंगी कि कैसे बॉर्डर एरिया में 4जी नेटवर्क लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े   बिहार में JDU और RJD 9 अगस्त को करेंगे बैठक;नीतीश ने सोनिया को किया फोन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *