मोहनिया पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित का जीता दिल

मोहनिया पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित का जीता दिल

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से देहरादून से मिला सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल, तीन माह में करीब 300 मोबाइल बरामद करने का दावा

मोहनिया (बिहार)। मोहनिया पुलिस ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए मुठानी गांव निवासी गुलाब राम का खोया हुआ कीमती सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर गुलाब राम के चेहरे पर खुशी छा गई। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया और मोबाइल लेकर थाने से रवाना हुए।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, गुलाब राम का मोबाइल जनवरी माह में खो गया था। इसके बाद उन्होंने मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान थाने के उपनिरीक्षक पारस कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया और उसे देहरादून से बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक गुलाब राम को सौंप दिया गया।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामस्वरूप ने बताया कि मोहनिया पुलिस खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान पुलिस अब तक करीब 300 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खोने वाले लोगों को राहत मिल रही है।

इसे भी पढ़े   हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान के तहत रोहनिया में कार्यकर्ताओं के घर लगा पार्टी का झंडा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *