हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान के तहत रोहनिया में कार्यकर्ताओं के घर लगा पार्टी का झंडा

हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान के तहत रोहनिया में कार्यकर्ताओं के घर लगा पार्टी का झंडा

वाराणसी  (जनवार्ता)। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘हर घर झंडा’ एवं ‘नेम प्लेट अभियान’ के तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सुसुवाही स्थित ग्राम करमनवीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष (पूर्वी जोन रोहनिया) राहुल पटेल के आवास पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को पहचान दिलाने के साथ ही आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था परिवर्तन के लिए लगातार काम कर रहा है। पार्टी शोषित, पिछड़े, मजदूर और किसान वर्ग के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध है।

विधायक ने कहा कि बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के राजनीतिक विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके मिशन को आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से सामाजिक न्याय की लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, पार्षद गुड्डू पटेल, विधानसभा महासचिव महेंद्र पटेल, जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच दीपक पटेल, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल, जिला महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव श्याम बली पटेल, युवा नेता संदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला सचिव शिक्षक मंच निश्चल सिंह पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियां: लाखों भक्तों के लिए सुरक्षा और सुविधा पर जोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *