मानसून का कहर: जम्मू-कश्मीर में 11 मौतें, उत्तराखंड में यात्रा प्रभावित

मानसून का कहर: जम्मू-कश्मीर में 11 मौतें, उत्तराखंड में यात्रा प्रभावित

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश तबाही का कारण बन रही है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फ्लैश फ्लड से नदी उफान पर आ गई और करीब 200 से 250 वाहन बह गए। पुंछ जिले में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। सुरनकोट में मलबे से दो वर्षीय सोफियान यासिर समेत कई शव निकाले गए हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

rajeshswari


किश्तवाड़ के डच्छन क्षेत्र में बादल फटने से घरों, खेतों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटा है।


उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से घोड़े-खच्चरों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं, कैलाश-मानसरोवर यात्रा के 50 श्रद्धालुओं को पिथौरागढ़ के धारचूला बेस कैंप में रोकना पड़ा है।
उधर, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.49 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

इसे भी पढ़े   बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार कॉल करती थी लड़की,फिर हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *