वाराणसी में मंत्री एके शर्मा का वार्ड प्रवास, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

वाराणसी में मंत्री एके शर्मा का वार्ड प्रवास, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

वाराणसी  (जनवार्ता)। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत सनातन धर्म इंटर कॉलेज पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नगर विकास कार्यों की जानकारी देते हुए नागरिकों से विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
मंत्री ने कहा कि स्वच्छ, हरित और विकसित शहर का निर्माण जनसहयोग से ही संभव है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

rajeshswari


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। वार्ड प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी उनके सामने रखे, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   रामपुर ओवरब्रिज के पास चीनी लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *