मुंबई : मुलुंड में गणेश विसर्जन बना हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

मुंबई : मुलुंड में गणेश विसर्जन बना हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

13 हजार श्रद्धालुओं को बांटे गए वड़ा पाव और शरबत

rajeshswari

मुंबई (जनवार्ता)   : मुलुंड में गणेश विसर्जन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रज्जाक भाई शेख ने अपने कार्यालय पर, केशव पाड़ा के सामने, पी.के. रोड पर 13 हजार गणेश भक्तों को वड़ा पाव और शरबत वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों से स्व. मनोहर भाई मोनानी और हिमांशु भाई मोनानी के आशीर्वाद व सहयोग से निरंतर चल रहा है।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल सिंह, सचिव किशोर मुंडेकल, शिवसेना नेता प्रमोद धुरी, दिनेश जाधव, बीजेपी नेता विनोद कांबले, युवा नेता डॉ. सचिन सिंह और बृजेश सिंह ने भी हिस्सा लिया और वड़ा पाव व शरबत वितरण में योगदान दिया।

शाम 5 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चला, जिसमें 28 स्वयंसेवकों ने अथक सहयोग प्रदान किया। रज्जाक भाई ने विश्वास जताया कि यह सेवा हर वर्ष इसी तरह जारी रहेगी। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं की सेवा का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भावना का प्रतीक भी बन गया।

इसे भी पढ़े   करीना कपूर खान को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस,प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब,धर्म के अपमान का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *