पंजाब की दमदार जीत, मुंबई 7 विकेट से हारी

पंजाब की दमदार जीत, मुंबई 7 विकेट से हारी

मुंबई, (जनवार्ता)। आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 197 रन का लक्ष्य केवल 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

rajeshswari


टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट निकालकर रनगति पर अंकुश लगाया।


जवाब में उतरी पंजाब किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और लक्ष्य को 21 गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ पंजाब के 9 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं घरेलू मैदान पर मिली हार से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़े   Ambani परिवार के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले इस मशहूर डिजाइनर ने बनाई उर्फी जावेद के लिए साड़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *