पीएम मोदी के जन्मदिन पर कलाकार ने समर्पित किया ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कलाकार ने समर्पित किया ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना

नई दिल्ली (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर संगीतकार अमन पंत ने उन्हें समर्पित करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ गीत तैयार किया है। गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के कार्यों की सराहना की गई है।
अमन पंत ने सोशल मीडिया पर गीत साझा करते हुए लिखा कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ विशेष समर्पित करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ महान राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा को सम्मान देने का एक प्रयास है।
गीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ बातें और अंदाज बेहद खास होते हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ प्यार की ऐसी ही अभिव्यक्ति है, जिसने उनके दिल को गहराई से छुआ है। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद भारत की और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   हेवल्स के नकली तार बरामद, दुकानदार के खिलाफ दर्ज एफआईआर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *