बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली 9 विकेट से पराजित; कोहली ने रचा इतिहास
हेजलवुड के 4 विकेट से दिल्ली 75 पर ढेर, कोहली के IPL में 9000 रन पूरे
नई दिल्ली,: Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार खेल दिखाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई और महज 75 रन पर सिमट गई। शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी टीम ने सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। बाद में Abishek Porel ने 30 रन बनाकर स्कोर को 16.3 ओवर में 75 तक पहुंचाया।
बेंगलुरु की ओर से Josh Hazlewood ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Bhuvneshwar Kumar ने भी 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।
76 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में ही मुकाबला समाप्त कर दिया। टीम ने 1 विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।
इस दौरान Virat Kohli ने 23 रन की पारी खेलते हुए IPL में 9000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं Devdutt Padikkal ने 13 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर जीत को आसान बनाया।
इस जीत के साथ बेंगलुरु के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर दिल्ली के 8 मैचों में 6 अंक हैं और टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को अब बचे 6 मुकाबलों में कम से कम 5 जीत दर्ज करनी होंगी।

