मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत मिले! नासा की खोज ने खोल दिए नए रास्ते

मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत मिले! नासा की खोज ने खोल दिए नए रास्ते

नई दिल्ली। नासा के परसिवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक ऐसी चीज़ खोजी है जिससे वैज्ञानिक बहुत उत्साहित हैं। रोवर ने मंगल पर प्राचीन जीवन के संभावित संकेत खोजे हैं। यह खोज एक बहुत बड़ी खबर है क्योंकि यह पहली बार है जब मंगल पर जीवन के संकेत मिले हैं।

rajeshswari

एरोहेड जैसी चट्टान में मिला संकेत
यह खोज एक एरोहेड (तीर का नोक) जैसी आकार की चट्टान में हुई है। इस चट्टान में नसों जैसी संरचनाएं दिखाई दे रही हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये नसें प्राचीन समय में पानी के बहने के कारण बनी होंगी।

चट्टान का नाम चायावा फॉल्स
इस चट्टान का आकार लगभग 3.2 फीट बाय 2 फीट है। वैज्ञानिकों ने इस चट्टान का नाम चायावा फॉल्स रखा है। चायावा फॉल्स ग्रैंड कैन्यन में एक झरने का नाम है।

मंगल पर पानी था
यह चट्टान मंगल के एक ऐसे इलाके से मिली है जहां पहले एक झील हुआ करती थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस झील में करीब 3.7 अरब साल पहले पानी था।

चट्टान में लाल रंग का पदार्थ
इस चट्टान में लाल रंग का एक पदार्थ भी मिला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पदार्थ हैमाटाइट है। हैमाटाइट ही वह पदार्थ है जिसकी वजह से मंगल ग्रह लाल रंग का दिखाई देता है।

इसे भी पढ़े   पति से रुपये ऐंठने के लिए महिला ने रची अपने अपहरण की साजिश,खुल गई पोल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *