टाटा नाम नहीं, फिर भी ग्रुप का सबसे महंगा शेयर: TCS और टाटा मोटर्स भी पीछे, मार्केट कैप सिर्फ ₹1,235 करोड़
नई दिल्ली, (जनवार्ता)। टाटा समूह की कंपनियों का नाम आते ही आमतौर पर , , और जैसी बड़ी कंपनियां दिमाग में आती हैं। अधिकांश कंपनियों के नाम में ‘टाटा’ शब्द शामिल होता है, लेकिन समूह की एक ऐसी कंपनी भी है जिसके नाम में टाटा नहीं है, फिर भी उसका शेयर मूल्य पूरे समूह में सबसे अधिक है।

टाटा समूह का सबसे महंगा शेयर का है। यह नाम सुनकर कई निवेशक चौंक सकते हैं, क्योंकि कंपनी के नाम से यह सहज अंदाजा नहीं लगता कि यह टाटा समूह का हिस्सा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इसके बारे में कम जानते हैं।
7 अप्रैल को बाजार बंद होने तक बनारस होटल्स लिमिटेड के एक शेयर की कीमत ₹9,501.05 दर्ज की गई। इस कीमत के साथ यह टाटा समूह का सबसे महंगा शेयर बन गया। तुलना करें तो का शेयर इसी दिन करीब ₹4,360 पर कारोबार कर रहा था, जो इससे काफी नीचे है।
हालांकि शेयर की कीमत के मामले में यह कंपनी शीर्ष पर है, लेकिन मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इसका आकार अपेक्षाकृत छोटा है। 7 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹1,235.14 करोड़ रहा।
यानी, शेयर कीमत के आधार पर भले ही बनारस होटल्स टाटा समूह की सबसे महंगी कंपनी हो, लेकिन कुल बाजार मूल्य के लिहाज से यह समूह की दिग्गज कंपनियों से काफी पीछे है।

