PM नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद कार दुर्घटना में घायल

PM नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद कार दुर्घटना में घायल

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्रमोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को मैसूरु में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। वे अपने परिवार के साथ बांदीपुर जा रहे थे। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। वे जिस मर्सिडीज कार में सवार थे वह एक डिवाइडर से टकरा गई। उनके साथ पत्नी, बेटा, बहू और पोता भी थे। दुर्घटना से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पोते को पैर में फ्रेक्चर हुआ है। बाकी सभी को मामूली चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए मैसूरु के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   RBI के एक्शन से पेटीएम में खलबली,पेमेंट्स बैंक के दो डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *