सात टोल प्लाजा पर MLFF सिस्टम शुरू
नई दिल्ली (जनवार्ता)। देश में टोल वसूली की नई व्यवस्था मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम सात टोल प्लाजा पर शुरू हो गई है। इसके तहत वाहनों को टोल पर रुकने या गति धीमी करने की जरूरत नहीं होगी।

सड़क के ऊपर लगे कैमरों और सेंसर से ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक के जरिए वाहनों की पहचान होगी। FASTag और नंबर प्लेट के माध्यम से टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा।
दुबई सहित दुनिया के 20 से अधिक देशों में यह व्यवस्था लागू है। भारत में इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर जाम और लंबी कतारों से राहत दिलाना है। इससे यात्रा का समय और ईंधन की खपत कम होने की उम्मीद है।

