प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। प्रियंका ने लिखा है कि हमारे संपर्क में आए सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट करा ले और सावधानी बरतें। लखनऊ में आयोजित नव संकल्प शिविर कार्यक्रम में बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी शामिल हुई थी।

rajeshswari

एक दिन पहले सोनिया गांधी हुईं थीं कोरोना पॉजिटिव
सोनिया गांधी के गुरुवार को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से परिवार के सभी सदस्यों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। सोनिया गांधी के संपर्क में आए कुछ और नेताओं में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। सोनिया गांधी 75 वर्ष की हैं। पिछले करीब 10 साल से वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।

लखनऊ से सड़क मार्ग से दिल्ली हुई थी रवाना
लखनऊ में आयोजित कांग्रेस की दो दिवसीय नौ संकल्प शिविर कार्यक्रम से प्रियंका गांधी पहले दिन ही दिल्ली रवाना हो गई थी। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंची। प्रियंका गांधी एक दिवसीय कार्यक्रम में ही भाग ले पाई। उन्हें दूसरे दिन शुक्रवार को भी नव संकल्प कार्यक्रम में भाग लेना था।

इसे भी पढ़े   शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन,अब इन लोगों के जीवन में आएगा भूचाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *