ओडिशा के कटक में महिला क्रिकेटर की संदिग्ध मौत,जंगल में शव पेड़ से लटका मिला

ओडिशा के कटक में महिला क्रिकेटर की संदिग्ध मौत,जंगल में शव पेड़ से लटका मिला

नई दिल्ली। ओडिशा के कटक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कटक में महिला क्रिकेटर की संदिग्ध मौत हुई है। 26 वर्षीय महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल के अंदर पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन पिछले तीन दिन से लापता थी,लेकिन बीते कल जंगल के अंदर से उसका शव बरामद किया गया। परिवार ने राजश्री की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पुरी जिले के क्रिकेटर यहां आए थे। हालांकि राजश्री टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16-सदस्यीय टीम में जगह बनाने में विफल रहीं। एएनआई के अनुसार,राजश्री की रूममेट ने कहा, ‘टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद बुधवार शाम को वह रोती हुई दिखी और होटल से गायब हो गई, जहां हम सभी को प्रशिक्षण सत्र के लिए रखा गया था।’

परिवार का आरोप- राजश्री की हत्या हुई
राजश्री के फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के बाद कोच पुष्पांजलि बनर्जी ने कटक शहर के स्थानीय मंगलाबाग पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच राजश्री के परिवार ने आरोप लगाया कि दाएं हाथ की तेज गेंदबाज और मध्यक्रम की बल्लेबाज स्वैन की हत्या कर दी गई। परिजनों ने दावा किया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखें क्षतिग्रस्त थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजश्री को कई अन्य लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में शामिल होने से मना कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े   कभी दूध पिलाती तो कभी नैपी चेंज करती नजर आईं Shilpa Saklani

सभी एंगल से मौत की जांच करेंगे- पुलिस
मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने राजश्री की खोजबीन शुरू की थी। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हमें उसका शव अठागढ़ इलाके के गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हम सभी एंगल से मौत की जांच करेंगे। मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजश्री की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *