दूल्हे ने सफेद कुर्ता-धोती तो दुल्हन ने शादी पर पहनी पोलोई,लगीं बेहद खूबसूरत

दूल्हे ने सफेद कुर्ता-धोती तो दुल्हन ने शादी पर पहनी पोलोई,लगीं बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों सितारों ने फैमिली और करीबी फ्रेंड्स की मौजूदगी में ट्रेडिशनल मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। रस्मों के बाद रणदीप हु्ड्डा और लिन लैशराम ने अपने खास दिन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन ट्रे़डिशनल आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं।

rajeshswari

रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी के लिए कोई चमचमाती शेरवानी नहीं बल्कि व्हाइट कुर्ता और धोती पहनी। साथ ही एक्टर ने Kokyet पगड़ी बांधी थी। वहीं रणदीप की दुल्हन लिन लैशराम ने मणिपुरी ट्रेडिशनल पोशाक पहनी थी। जिसे पोटलोई या पोलोई कहा जाता है। मणिपुरी दुल्हनें अपनी शादी पर इस पोशाक को पहनती हैं।

क्या होता है पोलोई?
बता दें,पोलोई एक मोटे कपड़े और बैंबू की बनती है। इसे एक सिलेंड्रिकल शेप दी जाती है,फिर इसपर सॉटिन का कपड़ा लपेटकर मिरर और गिल्टर से सजाया जाता है। यह ज्यादातर पिंक,रेड और गोल्डन कलर में तैयार किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पोलोई के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की जाती है और बालों को खुला रखा जाता है। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम भी ट्रेडिशनल मणिपुरी पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इसे भी पढ़े   महंगाई ने फ‍िर द‍िया झटका,नवंबर की खुदरा दर बढ़कर 5 परसेंट के पार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *