‘राम तेरी गंगा मैली’ वाली मंदाकिनी की बहू की फोटो देख चकरा गया फैन्स का सिर

‘राम तेरी गंगा मैली’ वाली मंदाकिनी की बहू की फोटो देख चकरा गया फैन्स का सिर

नई दिल्ली। राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) साल 1985 में रिलीज हुई थी जिसमें मंदाकिनी (Mandakini) ने लीड रोल निभाया था। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन सालों बाद आज भी मंदाकिनी को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली'(Ram Teri Ganga Maili) के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में एक्ट्रेस की खूबसूरती ने करोड़ों दिलों की धड़कने बढ़ा दी थीं।. फिल्म की रिलीज को लगभग 37 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए आज मंदाकिनी को याद किया जाता है। वहीं, भले ही मंदाकिनी पिछले कई सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अभी भी खूब वायरल होती हैं।. हालांकि, मंदाकिनी ही नहीं बल्कि उनकी बहू भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बहू की खूब चर्चा हो रही है।

rajeshswari

हाल ही में एक्ट्रेस मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर की थी. आपको बता दें कि, एक्ट्रेस के दो बच्चें हैं एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे रब्बिल ठाकुर की शादी बुशरा भट्ट से हई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,बुशरा एक मॉडल रह चुकी हैं। साथ ही वो नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट भी प्रोड्यूस करती हैं। आपको बता दें कि मंदाकिनी की बहू बुशरा बहुत स्टाइलिश हैं। अब उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कभी बुशरा बर्फ की वादियों में घूम रही हैं तो कभी पार्टी का मजा ले रही हैं।

इसे भी पढ़े   'श्रद्धा ने बताया था कि आफताब…',दिल्ली कोर्ट में बोला पीड़िता का भाई,मर्डर केस का ट्रायल शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *