प्रधानमंत्री के काफिला ने एंबुलेंस को पास देकर रवाना किया

प्रधानमंत्री के काफिला ने एंबुलेंस को पास देकर रवाना किया
वाराणसी(जनवार्ता)।प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान सड़क से गुजर रहे एंबुलेंस को पास दिया गया। ताकि मरीज समय से अस्पताल पहुंच सके और उसे समय से स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न हो सके।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा जब वाराणसी शहर के लिए रवाना हुआ। उसी समय पीछे की साइड से एक एंबुलेंस आता हुआ दिखाई पड़ा। जिसे देख एंबुलेंस को पास देने के लिए प्रधानमंत्री का काफिला शीघ्र सड़क के किनारे एक साइड हो गया और एंबुलेंस को पास दिया गया। सड़क के किनारे भारी संख्या में खड़े लोगों ने इस संवेदनशीलता को देख तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।
इसे भी पढ़े   गंगा के पलट प्रवाह से वरूणा उफान पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *