राष्ट्रीय एकता दौड़ में बीएचयू के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय एकता दौड़ में बीएचयू के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जहाँ मालवीय भवन परिसर से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

rajeshswari

इस दौरान कुलपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।जबकि कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने कहा कि रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका अविस्मरणीय है। राष्ट्रीय एकता ही देश की शक्ति और प्रगति का आधार है। यह दौड़ मालवीय भवन से वाणिज्य संकाय होते हुए एम्फीथिएटर मैदान में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी कैडेटों ने भी भाग लिया। वही क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा सहित शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बिहार में पिकअप लूट का विरोध करने पर चंदौली के युवक को मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *