जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत

जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत

चंदौली। थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत हो गई।अचानक दो गायों की मौत से पशुपालक के ऊपर विपत्ति आ गई।गांव निवासी जगमानी देवी दो गायों को पालकर उनका दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करती है। लेकिन शुक्रवार की शाम को गौशाला में गायों को किसी जहरीले जंतू ने काट लिया जिससे दोनों गायों की गौशाला में ही मौत हो गई। पशुपालक की सूचना पर पहुंचे पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर सुजीत कुमार ने मृत गायों का मेडिकल किया। वही ग्रामप्रधान सिरताज अंसारी ने पशुपालक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मकान विवाद को लेकर शख्स ने भाई पर ही किया हमला,पत्नी और नाबालिग बेटे को भी पीटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *