स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सुनील निवासी खुटहा बाइक से जा रहा था कि एक पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। चंद मिनटों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौक़े पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराए। सुनील के हाथ पैर में गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस घटना में सुनील गम्भीर रूप से घायल हुआ। घायल की माता हीरावती देवी की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया। दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अयोध्या : भाजपा संगठन में माफिया आरोपों के बीच शिवेंद्र सिंह बने महानगर महामंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *