रणवीर-सारा ने करण जौहर के साथ ‘नाच पंजाबन’गाने पर किया डांस,वरुण ने किया रिएक्ट

रणवीर-सारा ने करण जौहर के साथ ‘नाच पंजाबन’गाने पर किया डांस,वरुण ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली। वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का गाना ‘नाच पंजाबन’ हिट हो चुका है। अब इस गाने पर कई सेलेब्स रील्स बना रहे हैं। सारा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नाच पंजाबन सांग पर करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ डांस करती दिख रही हैं।

rajeshswari

वीडियो में रणवीर,सारा और करण जौहर तीनों ही नाच पंजाबन गाने के हुक स्टेप करते नजर आए। इन तीनों ही स्टार्स को एक साथ ट्रेंडिंग गाने पर डांस करते देख वरुण धवन ने रिएक्ट किया है। वरुण ने लिखा सारा का सारा प्यार। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नाच पंजाबन सांग रिलीज होते ही वरुण धवन ने वीडियो बनाते हुए ‘नाच पंजाबन’ चैलेंज की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़े   पत्‍नी के नाम पर खोलें PPF अकाउंट,इस ट्र‍िक से हर महीने होगी एक लाख से भी ज्‍यादा की इनकम!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *