पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो शूटर घायल,जूस विक्रेता की हत्या में थे वांछित

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो शूटर घायल,जूस विक्रेता की हत्या में थे वांछित

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर में चार दिन पूर्व जूस विक्रेता बालचंद चौधरी की हत्या में वांछित दो शूटरों को क्राइम ब्रांच और शिवपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पिसौर पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटना के बाबत पूछताछ की।

rajeshswari

क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के अनुसार शाम को यह सूचना मिली कि जूस विक्रेता बालचंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिसौर पुल से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर शिवपुर पुलिस और सिगरा पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।

बाइक से आते हुए दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दिए। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनकी पहचान गाजीपुर के सदर कोतवाली काशीराम कॉलोनी निवासी राशिद और प्रकाश टॉकीज, शक्ति मस्जिद मछरहट्टा, थाना कोतवाली सदर, गाजीपुर निवासी रेहान के रूप में हुई।
घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में सामने आया कि सोमवार की सुबह शिवपुर के कादीपुर इंद्रपुरी खोरी शास्त्री धाम कॉलोनी निवासी जूस विक्रेता बालचंद्र चौधरी की हत्या में शामिल थे। रेहान और राशिद ने ही घर में घुसकर गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मुठभेड़ में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, क्राइम ब्रांच से बृजेश मिश्रा,शक्तिधर पांडेय, अमित शुक्ला आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   बिजली कर्मियों ने निजीकरण के हर स्वरूप के पुरजोर विरोध करने का लिया संकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *