दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आजमगढ़ (जनवार्ता)। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं की मां ने 5 जून को गम्भीरपुर थाने में तहरीर देकर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम पर अपनी दो नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर बाग में स्थित ट्यूबवेल कक्ष में ले जाकर दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर जहांनिया मोड़ के पास घेराबंदी की गई।


पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान वह मोटरसाइकिल सहित फिसलकर गिर गया और पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी द्वारा फायरिंग जारी रखने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम (45) निवासी बैराहीह उर्फ गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर चेतावनी के पार, वाराणसी में बाढ़ से 26 गांव और 21 मोहल्ले प्रभावित


पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *