बलिया : रेप पीड़िता से चार्जशीट के बदले सेक्स की मांग, इंस्पेक्टर सस्पेंड

बलिया : रेप पीड़िता से चार्जशीट के बदले सेक्स की मांग, इंस्पेक्टर सस्पेंड

बलिया  (जनवार्ता)। उभांव थाने से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उभांव थाने में तैनात रहे क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर रेप पीड़िता से फोन पर अश्लील बातचीत करने और चार्जशीट लगाने के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो क्लिप में इंस्पेक्टर पीड़िता को अकेले मिलने के लिए दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं।

rajeshswari

इस मामले की जड़ एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप से जुड़ी है जिसमें पीड़िता ने उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। चार्जशीट तैयार करने के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। ऑडियो में इंस्पेक्टर नरेश मलिक पीड़िता से मिलने और कुछ शर्तें पूरी करने की बात करते हैं जबकि पीड़िता चार्जशीट में देरी का जिक्र करती सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान थाना प्रभारी संजय शुक्ला का भी नाम आता है और पीड़िता उन पर भी इसी तरह की शर्त रखने का आरोप लगाती है।

ऑडियो वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जांच के बाद इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेश मलिक को कुछ दिन पहले ही उभांव थाने से हटाकर साइबर सेल में भेज दिया गया था। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और सीओ रसड़ा को जांच सौंपी गई है। पीड़िता ने आजमगढ़ में डीआईजी से भी मुलाकात की और ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपकर दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

थानेदार संजय शुक्ला पर भी पीड़िता के आरोप हैं लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है। जांच में उनकी भूमिका भी देखी जा रही है। दोनों अधिकारी उभांव थाना क्षेत्र (बेल्थरा रोड) से जुड़े रहे हैं।

इसे भी पढ़े   दुनिया का पहला मामला-रोबोट के जरिए महिला को ट्रांसप्लांट किया यूट्रस,महिला को बच्चा हुआ

यह घटना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय स्तर पर और कांग्रेस समेत कुछ संगठनों ने इसकी निंदा की है तथा पीड़िता को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *