कानपुर: शादी-नौकरी का झांसा देकर एमएससी छात्रा से बार-बार रेप, ट्रेनी सिपाही गिरफ्तार

कानपुर: शादी-नौकरी का झांसा देकर एमएससी छात्रा से बार-बार रेप, ट्रेनी सिपाही गिरफ्तार

कानपुर (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे ट्रेनी सिपाही योगेंद्र सिंह पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एमएससी छात्रा से शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।

rajeshswari

पीड़िता गणित विषय से एमएससी पास है और कानपुर के शारदानगर या रावतपुर क्षेत्र के हॉस्टल में रहकर एसएससी और यूपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। 19 जनवरी 2026 को वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। ट्रेन में आरोपी योगेंद्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई। योगेंद्र ने खुद को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर में ट्रेनिंग ले रहे सिपाही बताया और छात्रा को कहीं जॉब लगवा देने तथा शादी का लालच दिया। दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने पीड़िता की मां से भी बात की और शादी के साथ नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

22 फरवरी 2026 को योगेंद्र ने पीड़िता को रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। लगभग दो महीने तक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण जारी रखा। 8 अप्रैल 2026 को फिर बुलाकर रेप किया और साफ इनकार कर दिया कि न शादी करूंगा न नौकरी लगवाऊंगा। जब पीड़िता ने शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने 14 अप्रैल 2026 सोमवार देर रात कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अश्लील सामग्री बनाने वाली धाराओं में एफआईआर दर्ज की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी योगेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र का निवासी है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान, अरब पतियों की लिस्ट में UP के उद्योगपति बढ़े

यह मामला खाकी वर्दी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जो सराहनीय कदम है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *