द्रौपदी घाट किनारे डेढ़ सौ बीघे में अवैध प्लॉटों पर चला बुलडोजर

द्रौपदी घाट किनारे डेढ़ सौ बीघे में अवैध प्लॉटों पर चला बुलडोजर

प्रयागराज। द्रौपदी घाट किनारे डेढ़ सौ बीघे से अधिक भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई दीवारों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया। किसानों के साथ मिलकर भू-माफियाओं ने लोगों को खेती की जमीन पर प्ल़ॉट बनाकर बेचा था। विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में प्रयागराज विकास प्राधिकरण का दस्ता अवैध निर्माणों को गिराने पहुंचा तो विरोध का सामना करना पड़ा। प्लॉटों को बेचने वालों ने कुछ लोगों को कार्रवाई रोकने के लिए मौके पर भेजा। विरोध बढ़ा तो दस्ते के साथ गए पुलिस और पीएसी के जवानों ने सभी को खदेड़ दिया। पुलिस के पहरे में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। पीडीए की दो जेसीबी से लगभग तीन घंटे में 300 से अधिक प्लॉटों पर बनीं बाउंड्रीवाल तोड़ी गईं। गंगा किनारे यह क्षेत्र उच्च बाढ़ बिंदु के दायरे में आता है। यहां किसी तरह का स्थाई निर्माण नहीं किया जा सकता। भू-माफियाओं ने किसानों के साथ मिलकर खेती की जमीन बेची थी। ध्वस्तीकरण के बाद पीडीए के अधिकारी ने बताया कि अब जमीन की जांच कराई जाएगी। राजस्व विभाग देखेगा कि इसमें कितनी सरकारी जमीन है। जांच के बाद प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ध्वस्तीकरण से पहले किसान और भू-माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को छोड़ समाजवादी पार्टी के समर्थन में गठबंधन में शामिल हुए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *