चंदौली : पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से मारा, जंगल में फेंका शव

चंदौली : पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से मारा, जंगल में फेंका शव

चंदौली (जनवार्ता )। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए चार पहिया वाहन से नौगढ़ के घने जंगलों में फेंक दिया।

rajeshswari

मृतका की पहचान सोनी खरवार (चकिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 निवासी) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति गौतम खरवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना की जानकारी तब मिली जब सोनी के मायके वालों का उससे कई दिनों तक संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने सदर कोतवाली में पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शादी (वर्ष 2020) के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। किसी बात को लेकर हुए झगड़े में गौतम ने गुस्से में आकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया, जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को वाहन में डालकर नौगढ़ के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस की कई टीमें वर्तमान में जंगलों में शव की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने 51 कन्याओं से लिया आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *