चंदौली: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में किया लंगड़ा

चंदौली: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में किया लंगड़ा

चंदौली (जनवार्ता) । अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों रंजीत और लखराज को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश और पुलिस पर हमले के जवाब में दोनों के पैर में गोली लगी, जिससे वे लंगड़े हो गए। इस दौरान अलीनगर थाने के मुख्य आरक्षी रोशन यादव भी घायल हो गए।

rajeshswari

एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में छिपे हैं। घेराबंदी कर टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय ले जाया जा रहा था, तभी रेवसा रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपियों ने हथकड़ी तोड़कर पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। उन्हें नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

एसपी ने कहा कि सोमवार रात घर लौटते समय बच्ची लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के भूसे के ढेर से उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। दोनों आरोपी गांव के ही निवासी हैं और घटना के बाद फरार थे। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

थानाध्यक्ष अलीनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मुठभेड़ रिंग रोड अलीपुर थाना क्षेत्र के रेवसा पुल के नीचे हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुठभेड़ पूरी तरह कानूनी दायरे में हुई।

इसे भी पढ़े   जमशेदपुर में एक घर से मिला महिला पुलिसकर्मी समेत उसकी मां-बहन का शव

इस घटना से पूरे जिले में आक्रोश फैला था। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा सपा नेता मनोज सिंह डब्लू पीड़िता के घर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिया था। शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में मातम का माहौल है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *