मात्र 10 दिन चली मुगलसराय कोतवाल की कुर्सी !

मात्र 10 दिन चली मुगलसराय कोतवाल की कुर्सी !

लापरवाही का खुला खेल, एसपी ने किया सस्पेंड

चन्दौली (जनवार्ता)। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की लापरवाही की ऐसी की तैसी हो गई कि नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने उन्हें मात्र 10 दिनों में ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

rajeshswari

कोतवाली की जिम्मेदारी संभालते हुए अभी तो उन्होंने कुर्सी गर्म भी नहीं की थी, लेकिन लापरवाही और कर्तव्यहीनता ने उनकी नौकरी पर पानी फेर दिया।

गुरुवार की रात को दो बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब की आँखें बंद रहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें शराब की दुकान बंद होने के बाद भी खुलेआम अवैध शराब बिक रही थी। पूरा इलाका देख रहा था, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने आँखें मूंद लीं। समय रहते कोई छापा नहीं, कोई कार्रवाई नहीं बस चुप्पी साध ली।

उसी रात थाना क्षेत्र में एक गंभीर लूट की घटना हो गई। आम आदमी लुट गया, लेकिन इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को सूचना देने में भी देर लगा दी। मामले की जांच में भी ढिलाई बरती गई, जैसे कोई बड़ी बात ही न हो।

एसपी ने पहले ही साफ-साफ निर्देश दे रखे थे कोई भी महत्वपूर्ण घटना हो तो तुरंत सूचना दो, जनता की शिकायत पर त्वरित एक्शन लो। लेकिन राजेश कुमार सिंह ने इन निर्देशों को ताक पर रख दिया। नतीजा? 10 दिन की कोतवाली और सस्पेंशन!

यह नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल का पहला बड़ा दंडात्मक कदम है, जिसने पूरे चन्दौली पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है। थानाध्यक्षों में अब खौफ का माहौल है। हर कोई सोच रहा है अगला नंबर किसका?

इसे भी पढ़े   शिवपुर में चोरों का आतंक, तीन दुकानों में सेंधमारी, लाखों का माल चोरी

सूत्र बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में एसपी थानों की गहन समीक्षा करने वाले हैं। लापरवाही, ढिलाई या अवैध गतिविधियों पर आँख मूंदने वालों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि चन्दौली में अब नॉन-परफॉर्मेंस और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास बनाए रखना है तो जवाबदेही जरूरी है। जो इंस्पेक्टर सोते रहेंगे, उनकी कुर्सी हिल जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *