दिव्यांग के साथ क्रूरता,दबंगों ने प्राइवेट पार्ट में ठूंस दी शराब की बोतल

दिव्यांग के साथ क्रूरता,दबंगों ने प्राइवेट पार्ट में ठूंस दी शराब की बोतल

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर क्षेत्र में दबंगो ने अनुसूचित वर्ग के एक दव्यिांग युवक के साथ मारपीट की और उसके गुप्तांग में शराब की बोतल ठूंस कर घायल कर दिया।

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से सटे टिकरिया गांव में गुरुवार देर शाम दिव्यांग युवक नदी किनारे शौच के लिए गया था। बताया गया है कि वहां पहले से कुछ दबंग शराब पी रहे थे। इस दौरान पीड़ित की उनसे किसी बात पर बहस हो गई जिसके परिणाम स्वरूप दबंगो ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और शराब की बोतल युवक के प्राइवेट पार्ट में ठूंस दी।

मारपीट की घटना व उक्त अमानवीय कृत्य से युवक घायल और अचेत हो गया तो दबंग उसे वही छोड़ कर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि देर रात परिजन उसे खोजते हुए घटना स्थल तक पहुंचे और गम्भीर हालत में पड़ा देख कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने दिव्यांग की हालत नाजुक देख उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। गौतम ने बताया कि पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

इसे भी पढ़े   मुनक नहर की मरम्मत का काम हुआ पूरा,दिल्ली में पानी की सप्लाई कब से होगी नॉर्मल?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *