पहले यू-ट्यूबर के साथ हुई थी हैवानियत:अमरूतानी फिर बदनाम,किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

पहले यू-ट्यूबर के साथ हुई थी हैवानियत:अमरूतानी फिर बदनाम,किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके के अमरूतानी में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर है कि आरोपी ने खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने सोमवार को 13 साल की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी के घरवालों को जानकारी हुई तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

rajeshswari

आरोपी अविनाश कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया था। उसके खिलाफ लूट, हत्या की कोशिश सहित पांच केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता संपत पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है और वह तीन साल से फरार है। आरोपी अमरूतानी का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अमरूतानी के पास की ही रहने वाली 13 साल की किशोरी सोमवार को किसी काम से घर से निकली थी।

आरोपी अविनाश ने उसे खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच दिया। फिर साथ लेकर चला गया। अमरूतानी में ले जाकर अर्द्धनिर्मित मकान में बंधक बना लिया। पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह होश में आई किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां के होश उड़ गए।

मां, तत्काल बेटी को लेकर राजघाट थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया और मंगलवार की शाम में उसे दबोच लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, किशोरी को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े   फतेहपुर : रफ्तार और लापरवाही से दो बाइकों की भिड़ंत,  चार युवकों ने गवाई जान

एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था
पुलिस के मुताबिक, अविनाश पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के आरोप में पांच केस पहले से दर्ज हैं। वह एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। अविनाश के पिता संपत पर 25 हजार का इनाम है। वह एनडीपीएस के केस में वांछित है और तीन साल से फरार है।

अमरूतानी में एक माह में दूसरी घटना
अमरूतानी में महीने भर के भीतर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले गीडा इलाके की यू-ट्यूबर को रात में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने अमरूतानी में गश्त बढ़ाई, लेकिन अब आबादी के बीच ही अर्द्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच केस पहले से दर्ज हैं, वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी का पिता भी स्मैक बेचता है और वह दर्ज केस में फरार है। उसकी तलाश में भी पुलिस टीम लगी है। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *