रेल पटरी पर मिला युवक का शव,शिनाख्त नहीं

रेल पटरी पर मिला युवक का शव,शिनाख्त नहीं

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। जानकारी के बाद पहुंची जीआरपी शिनाख्त में जुट गई है। हालांकि अब तक युवक का पूरा पता नहीं मिल सका।

rajeshswari

जीआरपी के उप निरीक्षक विद्या सागर ने बताया कि दरौली रेलवे स्टेशन के किमी संख्या 704/3 के पास अप लाइन में रात्रि के पहर किसी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसके शव की सचूना पर पुलिस पहुंची। युवक के पास पहचान संबंधी कोई भी कागजात नहीं मिला। युवक नीले रंग का जींस पैंट व चेकदार शर्ट पहने हुए है। संभावना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। शव को जिला मुख्यालय मर्चरी हाउस में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े   Bitcoin पहली बार 72000 डॉलर के पार,1।32 रुपये लगाने वाले करोड़पत‍ि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *