जहरीले सांप ने बालिका को डसा,मौत

जहरीले सांप ने बालिका को डसा,मौत

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में सर्पदंश से बालिका मोनी यादव की मौत हो गई। बुधवार की शाम मोनी यादव (8) पुत्री हरिलाल अपने स्वजन के साथ खेत में गेहूं कटाई के समय पास के लहसुन के क्यारी से घांस निकाल रही थी। उसी समय उसके बाएं पैर में सांप ने डस लिया। पैरों से हल्का दिव्यांग मोनी की तबियत बिगड़ते देख स्वजन ने घरेलू उपचार शुरू किया। मोनी के शरीर में नीलापन के साथ हालत बिगड़ने पर घरवाले पास के निजी डाक्टर के पास लेकर गए जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अपनी मासूम बेटी के मौत की खबर से मां गीता देवी दहाड़े मार रोने लगीं। इकलौते छोटे भाई अंशु की कलाई सुनी कर गई मोनी की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। बुधवार को देर रात घरवालों ने सैदपुर स्थित गंगा घाट पर शव का जलप्रवाह कर दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मां ने प्रेमी संग मिलकर की बेटा-बेटी की हत्या:नशे का इंजेक्शन देकर गला दबा दिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *