गाजीपुरः सब्जी व्यापारी का मिला शव, हत्या की आशंका

गाजीपुरः सब्जी व्यापारी का मिला शव, हत्या की आशंका

गाजीपुर (जनवार्ता) । शहर के मिश्र बाजार निवासी 30 वर्षीय सब्जी व्यापारी नीरज गुप्ता का शव गंगा-गोमती नदियों के संगम तट पर गोमती किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। शव की सूचना नाविकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराई। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, नीरज गुप्ता पुत्र अमरनाथ बुधवार रात सब्जी दुकान बंद करने के बाद अचानक घर से निकल गए थे। गुरुवार को दिनभर तलाश के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस से नीरज का मोबाइल अंतिम बार सिधौना क्षेत्र में सक्रिय मिला, इसके बाद बंद हो गया।

नाविकों ने गोमती नदी में शव बहते देख पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने शव की तलाशी ली, जिसमें जिंस पैंट, शर्ट व जैकेट पहने नीरज की जेब से कुछ नकदी और बाइक की चाबी बरामद हुई।

मृतक नीरज की शादी चार वर्ष पूर्व सोनी से हुई थी। दंपति की तीन वर्षीय बेटी परी है। चार भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटे नीरज के भाई संजय गुप्ता ने बताया कि भाई की हत्या की साजिश की आशंका है। इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई जाएगी।

खानपुर एसओ राजीव पांडेय ने बताया कि कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम व अन्य जांच वहीं से की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़े   सहारनपुर में रेड अलर्ट, DM ने लोगों को घरों में रहने की सलाह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *