जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामिया

जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामिया


जौनपुर (जनवार्ता) : मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास कस्बा मुंगराबादशाहपुर से अभियुक्त राहुल कुमार यादव (28 वर्ष) पुत्र राम सिंह यादव, निवासी ग्राम कनेहटी, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज को धर दबोचा। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 170/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक गंगासागर मिश्रा (चौकी प्रभारी सतहरिया) तथा कांस्टेबल राजा भैया, पंकज मिश्रा, राम भरोसे, प्रदीप कुमार (सभी थाना मुंगराबादशाहपुर) शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा राशन वाला केरोसीन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *