कैशलेस कार्ड का प्रतीकात्मक दहन कर शिक्षकों ने जताया विरोध

कैशलेस कार्ड का प्रतीकात्मक दहन कर शिक्षकों ने जताया विरोध

जौनपुर (जनवार्ता)। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना का प्रतीकात्मक दहन कर सरकार के प्रति विरोध जताया। शिक्षकों ने न्यूनतम वेतनमान, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की मांग उठाई।

rajeshswari

शिक्षकों ने कहा कि वे वर्षों से अल्प वेतन पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। ऐसे में केवल कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने से उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा, “जब रोटी नहीं मिलेगी तो कैशलेस कार्ड किस काम का?”

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने न्यूनतम वेतनमान, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा जैसी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड सरकार को वापस कर देंगे।

संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वापस करने की घोषणा की गई थी। उसी क्रम में 12 सितंबर को कार्ड का प्रतीकात्मक दहन कर विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को वर्षों से शिक्षण कार्य में योगदान दे रहे स्ववित्तपोषित शिक्षकों की आर्थिक और सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

इसे भी पढ़े   अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराए जाने का धूमधाम से काशी में मना उत्सव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *