1600 करोड़ फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

1600 करोड़ फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कानपुर  (जनवार्ता)। 68 बैंक खातों के जरिए 1600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मामले में फरार चल रहे महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी वाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह फरवरी से कोलकाता में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद वह समझौते के लिए कानपुर आया था, तभी उसे दबोच लिया गया।
मामले की शुरुआत 16 फरवरी को यशोदा नगर में कथित आठ लाख रुपये की लूट की सूचना से हुई थी। जांच में पता चला कि वासिद और अरशद नामक युवक महफूज के लिए काम करते थे और उन्होंने शिवांश टेनरी के खाते से 3.20 करोड़ रुपये निकाले थे। इसमें से अधिकांश रकम महफूज के परिजनों को दी गई थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महफूज और उसके परिवार के नाम पर 12 बैंकों में 68 खाते संचालित हो रहे थे, जिनमें ढाई साल में करीब 1600 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। गिरोह गरीब लोगों को बीमा और सरकारी योजनाओं का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था और फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर खाते खुलवाता था।
पीड़ितों की शिकायत पर चकेरी और जाजमऊ थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पहले ही महफूज के साले महताब और उसके बेटे मासूम को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की जांच जारी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अद्भुत है काशी का ये दुर्गा पंडाल यहां 256 साल से विराजमान हैं मां दुर्गा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *