कठुआ एनकाउंटर: जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर उस्मान ढेर

कठुआ एनकाउंटर: जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर उस्मान ढेर

एम4 राइफल सहित हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर । कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार शाम को बिलावर इलाके में हुए लंबे एनकाउंटर में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख कमांडर उस्मान को मार गिराया गया। इस आतंकी को उस्मान उर्फ अबू माविया के नाम से भी जाना जाता था। वह पिछले एक साल से अधिक समय से उधमपुर-कठुआ बेल्ट में सक्रिय था और कई मुठभेड़ों में शामिल रहा था।

rajeshswari

यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की टीमों ने मिलकर चलाया। खुफिया सूचनाओं के आधार पर पिछले करीब 15 दिनों से उसकी तलाश चल रही थी, और ऑपरेशन पिछले एक हफ्ते से तेज हो गया था। चार घंटे से अधिक चली इस मुठभेड़ में आतंकी को ढेर कर दिया गया। उसके पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन राइफल समेत अन्य हथियार और काफी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण जीत है। संगठन पाकिस्तान से निर्देश लेकर भारत में आतंकी गतिविधियां चलाता रहा है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले यह सफलता सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े   एनएसयूआई का 'मनरेगा बचाओ' मार्च: पुलिस से हिंसक झड़प, 100 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *