गैंगस्टर एक्ट में 50 हजार के इनामिया को एसटीएफ ने लखनऊ से दबोचा

गैंगस्टर एक्ट में 50 हजार के इनामिया को एसटीएफ ने लखनऊ से दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रमोद कुमार को लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित ग्लोब पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में टीम वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आजमगढ़ के कोतवाली थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 50 हजार रुपये का इनामी प्रमोद कुमार कैसरबाग क्षेत्र के ग्लोब पार्क के पास किसी व्यक्ति से मिलने वाला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र जयकरण उर्फ सहदेव, निवासी पुसड़ाआईमा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ कोतवाली नगर, आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए वह लखनऊ में छिपकर रह रहा था। वह अपने एक दोस्त से मिलने ग्लोब पार्क के पास आया था, जहां एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख प्रेस नोट में किया गया है।

इसे भी पढ़े   ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *