लखनऊ में कार में जिंदा जला युवक, दूसरी कार से मिला शव

लखनऊ में कार में जिंदा जला युवक, दूसरी कार से मिला शव

लखनऊ  (जनवार्ता)। राजधानी में गुरुवार रात कारों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों से सनसनी फैल गई। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में सरैया मोड़ के पास एक मारुति जेन कार में आग लगने से 32 वर्षीय अलमास हक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग बुझाई तो ड्राइविंग सीट पर युवक का पूरी तरह जला शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

rajeshswari


उधर, आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे पर तीन दिनों से खड़ी एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार से दुर्गंध आने पर पुलिस ने जांच की। कार के अंदर मिले शव की पहचान रायबरेली निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के रूप में हुई।

इसे भी पढ़े   कोडीन कफ सिरप : फरार शुभम जायसवाल के वीडियो की फॉरेंसिक जांच शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *