लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शूटर ढेर

लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शूटर ढेर

बिल्डर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

लखनऊ (जनवार्ता)। राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव मारा गया। पुलिस के अनुसार वह बीते 27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव निवासी संजय उर्फ संजीव पर पुलिस आयुक्त द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इंदिरा कैनाल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना संजय से हो गया। पुलिस का दावा है कि घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली संजय को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल संजय को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार संजय उर्फ संजीव कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके मारे जाने के बाद पुलिस अब हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   दीवार से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *