वकील से कथित बदसलूकी पर उग्र प्रदर्शन, मीरजापुर में एसडीएम व एसपी कार्यालय घिरे

वकील से कथित बदसलूकी पर उग्र प्रदर्शन, मीरजापुर में एसडीएम व एसपी कार्यालय घिरे

मीरजापुर, (जनवार्ता)
अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्रा के साथ कथित अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ता पहले कचहरी परिसर स्थित एसडीएम सदर न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में एसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “सीओ नगर मुर्दाबाद” के नारे लगाए और संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग की। उनका आरोप है कि जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने में अपनी बात रखने पहुंचे अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार किया, जो अस्वीकार्य है।

rajeshswari


करीब दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। इसके चलते कुछ समय तक वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता जारी रही।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक सीओ नगर के खिलाफ निलंबन या स्थानांतरण की कार्रवाई नहीं की गई, तो वे दोबारा प्रदर्शन कर धरना देंगे। प्रशासन मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है।

इसे भी पढ़े   देश के दुश्मन को ब्रह्मोस की जानकारी देने वाले इंजीनियर को उम्रकैद,ISI का जासूसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *