गरिमापूर्ण ढंग से मना हण्डिया पी.जी. कॉलेज में 77वाँ गणतंत्र दिवस

गरिमापूर्ण ढंग से मना हण्डिया पी.जी. कॉलेज में 77वाँ गणतंत्र दिवस

प्रयागराज (हण्डिया) : हण्डिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हण्डिया में आज 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह अत्यंत उत्साह, राष्ट्रभक्ति और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. वी.के. सिंह ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

rajeshswari

ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. वी.के. सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता तथा कर्तव्यनिष्ठा पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बनाएं और देश के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ें।

प्राचार्य प्रोफेसर विवेक पांडेय ने संविधान के आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज के संदेश का वाचन भी किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि प्रोफेसर अजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण जैसे प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर मुन्ना सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. सोमेश नारायण सिंह, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, डॉ. रत्नजय सिंह, डॉ. शिव शंकर, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह पटेल, श्री अनुराग मालवीय सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   अभी जेल में रहेंगे आजम खान,हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *