पटना-पूर्णिया सीधी रेल लाइन की मांग

पटना-पूर्णिया सीधी रेल लाइन की मांग

पूर्णिया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पटना-पूर्णिया के बीच सीधी रेल लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर कोसी और सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के कई प्रस्ताव रखे।
सांसद ने सहरसा से सियालदह तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट और कोचिंग डिपो बनाने तथा पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया जंक्शन के आधुनिकीकरण में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने लंबित जलालगढ़-किशनगंज रेल परियोजना को गति देने और जानकीनगर स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस या कोसी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बंगाल में अवैध घुसपैठ पर सियासत तेज, भाजपा-टीएमसी आमने-सामने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *