इफ्तार में नजर आ रही हिन्दू-मुस्लिम एकता

इफ्तार में नजर आ रही हिन्दू-मुस्लिम एकता

प्रयागराज। रमजान का दूसरा अशरा भी खत्म होने वाला है। दूसरे अशरे में सबसे अधिक इफ्तार कराने का सिलसिला चलता है। अबकी बार कई जगह गंगा जमुनी तहजीब पेश करते हुए हिन्दू और मुस्लिम व्यापारी एक साथ रोजा इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। सभी वर्गों के लोग इफ्तार में शामिल होकर अमन का पैगाम दे रहे हैं। मंगलवार को करेली के गेस्ट हाउस में दुकानदारों ने इफ्तार का कार्यक्रम रखा है। चौक में एक दुकान पर इफ्तार का आयोजन है। इसमें भी सभी समुदायों के दुकानदारों को बुलाया गया है। इससे पहले हरवारा धूमनगंज,बक्शी बाजार,बहादुरगंज में इफ्तार के दौरान हिन्दू मुस्लिम एकता का नजारा देखने को मिला। बहादुरगंज के इफ्तार में तो मंदिर के महंत ने भी शिरकत की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट,दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को दी चुनौती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *