दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने जान दी

दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने जान दी

बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा की दुष्कर्म पीड़ित एक छात्रा ने रविवार को सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवक के जमानत पर बाहर आने की सूचना मिली थी। इससे वह परेशान थी और उसने जान दी है

rajeshswari

पुलिस ने रविवार को पीड़ित पिता के बयान पर मुख्य आरोपी सहित दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी को 2 जनवरी 2021 को गांव अटाली के सौराज व उसका दोस्त नवीन ने अगवाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि एक आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था, इससे उनकी बेटी परेशान थी और जान दे दी।

इसे भी पढ़े   जल्द खत्म होगा नोएडा एयरपोर्ट का इंतजार,विदेशी रूट्स सहित शुरुआत में हवाई अड्डे से उड़ेंगी 65 फ्लाइट्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *